फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में एक दिन में मिले कोरोना के 385 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बच्चों में संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। मंगलवार को आठ से 15 साल के 10, पांच से आठ साल तक के पांच और पांच साल से कम के चार बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, नगर स्वास्थ्य अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार समेत जिला अस्पताल और मलेरिया विभाग के चिकित्सक, कर्मचारी और अन्य स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

आईडीएसपी इंचार्ज और सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक मंगलवार को प्राप्त 2738 सैंपल की जांच रिपोर्ट में 385 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब सक्रिय संक्रमितों की तादाद 21 सौ पर पहुंच गई है। मंगलवार को रेलवे डीआरएम कार्यालय के ओएस, रोडवेज के केंद्र प्रभारी, एनईआर के दो एसएसई, सैनिक अभियंता कार्यालय के दो जेई, आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल, कर्नल, महात्मा गांधी कॉलेज बहेड़ी के शिक्षक, माध्यमिक बोर्ड ऑफिस का एक लिपिक, आईवीआरआई का एक कर्मी, पीडब्ल्यूडी का कर्मचारी, थाना प्रेमनगर के सब इंस्पेक्टर, पुलिस आरक्षी, पीएसी जवान संक्रमित हैं।
इनके अलावा ओरिएंटल बैंक के एक लिपिक, बैंक ऑफ बड़ौदा के एक अधिकारी, पंजाब नेशनल बैंक बिथरी शाखा के प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा सिविल लाइंस शाखा का एक कर्मी, बाल विकास परियोजना भोजीपुरा का एक कर्मी, बैंक ऑफ बड़ौदा मीरगंज शाखा का एक कर्मी, एक पैथोलॉजिस्ट, एक एमआर, बीडीए कार्यालय का एक कर्मचारी, आईटीबीपी, थाना जीआरपी का एक-एक जवान संक्रमित हैं।
विज्ञापन

संक्रमण की चपेट में 12 स्वास्थ्यकर्मी : मंगलवार को जिला अस्पताल का लैब टेक्नीशियन, मलेरिया इंस्पेक्टर, वाहन चालक, सफाई नायक, सीएचसी भोजीपुरा के हेल्थ इंस्पेक्टर, भोजीपुरा ब्लॉक का कर्मी, सीएचसी बहेड़ी की काउंसलर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करेली का लैब सहायक, रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थिएटर में तैनात दो कर्मचारी, भुता स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम, रामगंगा अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें