फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेटीएम पिन पूछकर खाते से उड़ाए 36 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। पेटीएम पिन पूछकर गोलगप्पा विक्रेता के खाते से तीन लोगों ने 36 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के ओमवीर ने बताया कि वह चाट एवं गोलगप्पे का ठेला मिर्जापुर चौराहे पर लगाते हैं। 23 जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे बाइक से तीन लोग आए। उसमें से दो लोग ठेले पर आकर पूछने लगे कि तुम्हारा पेटीएम ऑनलाइन एप ठीक चल रहा है। उसने बताया कि एप तो ठीक चल रहा है, लेकिन बॉक्स का साउंड बंद करना है। दोनों ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और कहने पर उसने एक रुपया ट्रांसफर कर दिया। इसी दौरान आए लोगों ने उसका पेटीएम पिन देख लिया।
दोबारा उसका मोबाइल नंबर लेकर उसके खाते से 36 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने बताया कि उक्त खाता शाहजहांपुर की कटरा शाखा के बैंक ऑफ बड़ौदा के असलम का था। पीड़ित ने खाताधारक असलम समेत तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें