फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगी उमा भारती

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। वीरांगना रानी अवंतीबाई बाई लोधी की जयंती पर 16 अगस्त को उनकी प्रतिमा का अनावरण मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती करेंगी। इस दौरान वह जनसभा को भी संबोधित करेंगी।
विज्ञापन


लोधी राजपूत कल्याण समिति के संरक्षक आचार्य जयलाल वर्मा ने बताया कि 16 अगस्त की सुबह 11 बजे रेलवे स्टेशन रोड स्थित प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के आवास के समीप तिराहे पर वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी चौक का निर्माण कराया गया है। चौक पर वीरांगना की जयंती के अवसर पर 10 लाख रुपये की लागत से तैयार कराई गई उनकी प्रतिमा का लोकार्पण मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती करेंगी। इसके बाद वह जनसभा को भी संबोधित करेंगी। इसके लिए व्यापक पैमाने पर तैयारियां की जा रहीं हैं। जनसभा में तकरीबन 10 हजार लोगों के आने की संभावना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री धर्मपाल सिंह करेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि केंद्र सरकार के मंत्री बीएल वर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री संदीप सिंह, उन्नाव सांसद साक्षी महाराज, शाहजहांपुर की महापौर अर्चना वर्मा, महामंडेलश्वर स्वामी प्रवक्तानंद, पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भइया, एटा विधायक विपिन कुमार, सांसद मुकेश राजपूत, पूर्व सांसद घनश्याम लोधी, वन मंत्री अरुण कुमार, बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार भी जनसभा को संबोधित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें