फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग का फरमान ज्यादा से ज्यादा हो मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले के जिन मतदान केंद्रों पर पिछले चुनाव में 50 प्रतिशत से भी कम मतदान हुआ था, चुनाव आयोग ने इस बार उन पर निगाह जमा रखी है। यह वजह जानने की कोशिश की जा रही है कि इन मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत क्यों कम रहा, साथ ही मतदान प्रभावित करने वाली कमियों को भी दूर करने का निर्देश दिया गया है। जिले में कुल मिलाकर ऐसे 324 मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं और उन पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से प्रचार रथों को जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

विकास भवन में दोपहर दो बजे आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने सामान्य निर्वाचन 2019 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान में तेजी लाने के निर्देश अफसरों को दिए। चार मतदाता जागरूकता रथों को ग्रामीण इलाकों में कम प्रतिशत मतदान वाले मतदान केंद्रों पर रवाना किया गया। डीएम ने कहा कि मतदाता जागरूकता रथ शहर और गांव के उन मोहल्ले और गांवों में जाकर मतदाताओं को जागरूक करेंगे कि वह 23 अप्रैल को हर हाल में मतदान करें। देश के भविष्य का फैसला करने में अपना योगदान दें। उम्मीद है कि प्रचार रथों से मतदाताओं में जागरूकता आएगी और लोग मतदान दिवस को अपने घरों से बूथों पर जाएंगे और वोट डालकर देश के प्रति अपना कर्त्तव्य निभाएंगे। कार्यक्रम में सीडीओ समेत चुनाव से जुड़े अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें