फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ब्लिट्ज 2019 का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसंस में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ब्लिट्ज 2019 का शुभारंभ हुआ। ‘शेड्स ऑफ बॉलीवुड’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

संस्थान के चेयरमैन अनुपम कपूर, वाइस चेयरमैन सौरभ मेहरोत्रा और मैनेजिंग डायरेक्टर अनमोल कपूर ने द्वीप जलाकर और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद डीन एकेडेमिक्स डॉ. सुधाकर जैन ने स्वागत संबोधन पेश किया। गणेश वंदना के साथ रंगारंग कार्यक्रमों की शुरुआत हुई और फिर कॉलेज के विभिन्न ग्रुप ने डांस और सिंगिंग की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिताओं में आसपास के कॉलेज भी शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रथम दिन कल्चरल क्लब की ओर से आगाज, स्ट्रीट डांस, अंताक्षरी, बूगी डाउन आदि आयोजन हुए। टेक्निकल क्लब की ओर से बेस्ट यंग मैनेजर, लाइन गेम्स, वेब मास्टर आदि का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विजयी छात्रों को आज शनिवार को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान ट्रस्ट के प्रशासक डॉ. रजत मेहरोत्रा, डॉ. एचएस गंगवार, डॉ. विभोर मेहरोत्रा, अभिनव सक्सेना, शानू अग्रवाल समेत सभी विभागों के शिक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें