फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी को जो बोलना था बोल दिया, मगर हम चुप रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में दिए गए बयान पर सपाई आश्चर्यचकित जरूर हैं, फिर भी खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। सपा नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के बयान पर मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कुछ सपा नेताओं ने तो नेताजी के बयान पर बोलने से ही मना कर दिया। कुछ ने इसे नेताजी का शिष्टाचार बताया।
विज्ञापन


जहां तक मैं जानता हूं तो उसमें यही कहा जा सकता है कि नेताजी ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में जो कहा है, उसके पीछे उनकी कोई बड़ी रणनीति होगी। - भगवतसरन गंगवार, पूर्व मंत्री

नेताजी कुश्ती के खिलाड़ी रहे हैं। उनका यह ऐसा चरखा दांव है, जिसे समझ पाना भाजपा नेताओं के लिए आसान काम नहीं है। नेताजी ने यह बयान गोपनीय रणनीति के तौर पर दिया है। शुभलेश यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन


नेताजी हमारी पार्टी के संरक्षक हैं। पूरी पार्टी उनका सम्मान करती है। संसद में उन्होंने जो कुछ भी कहा है, उस पर हम न तो कोई टिप्पणी करेंगे, न ही कुछ बोलेंगे। - अताउर्रहमान, पूर्व मंत्री

मोदी की तारीफ नहीं, यह नेताजी की पीड़ा
नेताजी के संसद में दिए बयान भाजपा प्रधानमंत्री की तारीफ न समझे। सपा ने जिस तरह से नेताजी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से अपमानजनक तरीके से हटाया। इससे वह आहत हैं। लंबे से उनकी उपेक्षा हो रही है। इसलिए संसद में उन्होंने मोदी जी की तारीफ न करके अपनी पीड़ा व्यक्त की है। -वीरपाल सिंह, वरिष्ठ नेता प्रगतिशील समाजवादी पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें