फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि परीक्षा- कई परीक्षा केंद्रों का कटा पत्ता तो कई नए जुड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एमजपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक मुख्य परीक्षा के लिए केंद्रों की फाइनल सूची बुधवार को जारी कर दी। अब 303 पर नहीं 315 केंद्रों पर परीक्षा होगी। नई सूची में 12 केंद्र बढ़ाए गए हैं। पहले से जारी सूची में कई का पत्ता कटा तो कई नए कॉलेजों को केंद्र बनाया गया। अब भी कई ऐसे केंद्र हैं जहां सीसीटीवी और वॉयस रिकॉर्डर नहीं लगे हैं। हालांकि उनको सशर्त सूची में रखा गया है। अगर वह सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर नहीं लगाते तो उनको भी सूची से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने पहले 303 परीक्षा केंद्र बनाए थे जिसमें 135 पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। परीक्षा नियंत्रक ने टीमें बनाकर केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराया। काफी कॉलेजों ने कैमरे और वायस रिकॉर्डर नहीं लगाए। कुछ कॉलेजों में छात्र आवंटन ज्यादा हो गया था। उन कॉलेजों ने परीक्षा कराने से हाथ खड़े कर दिए। पिछली सूची से आठ केंद्रों को हटाया गया, जबकि बीस नए जोड़े गए। अब 303 की जगह 315 केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि नई सूची में भी 123 परीक्षा केंद्र ऐसे हैं जहां सीसीटीवी और वॉयस रिकॉर्डर नहीं लगे। इसमें बदायूं और बिजनौर के कॉलेजों की संख्या ज्यादा है। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि इन कॉलेजों ने आश्वस्त किया है कि कैमरे लगा लेंगे। अगर कैमरे नहीं लगते हैं तो इन केंद्रों को बदल दिया जाएगा।

इसी सप्ताह जारी होंगे प्रवेश पत्र
परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल होने के बाद विश्वविद्यालय ने प्रवेश पत्र जारी करने की तैयारी कर ली है। इस बार स्नातक और परास्नताक में 5 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा दे रहे हैं। दो से तीन दिनों में प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन


‘कुछ केंद्रों पर सुविधाएं नहीं थी, कुछ केंद्रों ने आवंटन ज्यादा होने की शिकायत की थी। उसे देखते हुए 12 केंद्र बढ़ाए हैं। कुछ को हटाया भी गया है। इसी सप्ताह प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे।’
विज्ञापन

- संजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें