फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी एक्सप्रेस के होली के बाद ही टनकपुर से चलने के आसार

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बरेली। लोगों को त्रिवेणी एक्सप्रेस में संभावित भीड़भाड़ से अभी दो महीने और निजात मिलने की संभावना है। कारण, एक अप्रैल से ही ट्रेन के टनकपुर स्टेशन से चलने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि पहले निरस्त ट्रेनों को चलाया जाएगा, उसके बाद ही त्रिवेणी एक्सप्रेस के संचालन की तारीख का फैसला होगा। दूसरी ओर टनकपुर स्टेशन की वॉशिंग लाइन भी 22 कोच की नहीं है। उम्मीद है कि इस बीच उसका भी विस्तार हो जाएगा।
विज्ञापन

त्रिवेणी एक्सप्रेस एक अप्रैल से चलने की संभावना रेल अधिकारी जता रहे हैं। रेलवे पहले 31 मार्च तक निरस्त ट्रेनों को चलाएगा उसके बाद ही त्रिवेणी एक्सप्रेस का विस्तार करेगा। यहां बता दें कि रेलवे बोर्ड ट्रेन को चलाने की घोषणा काफी पहले कर चुका है, लेकिन ट्रेन के संचालन का फैसला मुरादाबाद और इज्जतनगर डिवीजन के आपरेटिंग अनुभाग के अधिकारियों को करना है, जिसका अब तक कोई सर्कुलर जारी नहीं किया गया है।
सूत्रों का कहना है कि होली तक ट्रेन को जंक्शन से ही चलाया जाएगा। उसके बाद ही आगे की स्थिति पर विचार संभव है। मुरादाबाद डिवीजन के जिम्मेदार अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि निरस्त ट्रेनों से रेलवे को काफी घाटा हो चुका है। ऐसे में त्रिवेणी एक्सप्रेस के टनकपुर स्टेशन से चलने से घाटा और बढ़ जाएगा। इसलिए जरूरी होगा कि पहले निरस्त ट्रेनों को संचालित किया जाए।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि त्रिवेणी एक्सप्रेस के इज्जतनगर स्टेशन पर रुकने से राजेंद्र नगर, डेलापीर, एयरफोर्स, शास्त्री नगर, मिनी बाईपास रोड स्थित आदि कॉलोनियों के लोगों को काफी फायदा होगा। वहीं अनारक्षित श्रेणी के टिकट भी बहुतायत बिकने लगेंगे, जिससे इज्जतनगर स्टेशन के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें