बरेली। स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल बरेली को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के साथ स्मार्ट सिटी परिकल्पना को साकार किया जाएगा, जिसकी शुरुआत हैंडीक्राफ्ट सेंटर बनाने के साथ होगी। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (पीएमसी) ने जिला उद्योग केंद्र के पास एक्सपो मार्ट बनाने के लिए चयनित भूमि पर हैंडीक्राफ्ट सेंटर बनाने के लिए एनओसी मांगी गई है। ताकि स्मार्ट सिटी की शुरुआत रोजगार सृजन हो सके।
पीएमसी की टीम ने पिछले दिनों मेयर उमेश गौतम और नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव के साथ बैठक की थी, जिसमें 211.25 करोड़ की लागत से हैंडीक्राफ्ट सेंटर बनाने के लिए 12 हजार वर्गमीटर जमीन की मांग की थी। नगर आयुक्त के आदेश पर इतनी बड़ी खाली जगह तलाश करने की जिम्मेदारी पीएमसी को सौंपी गई। इसके बाद टीम ने नगर निगम के अंतर्गत जमीन की तलाश की तो जिला उद्योग केंद्र के पास जमीन मिली, जो पूर्व में एक्सपो मार्ट के लिए चयनित हुई थी। इस पर हैंडीक्राफ्ट सेंटर बनाने के लिए टीम ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने स्मार्ट सिटी बरेली लिमिटेड की ओर इस भूमि पर निर्माण कराने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की मांग की है।
हैंडीक्राफ्ट सेंटर में यह होंगे कार्य
- डेवलपमेंट ऑफ हैंडीक्राफ्ट रिसोर्स सेंटर फॉर टेकभनोलॉजी से जरी, मांझा और सुरमा उद्योगों का होगा विकास
- जरी कामगारों की मदद के लिए सपोर्ट टू कोऑपरेट सिस्टम
- जरी, मांझा और सुरमा उद्योग के विकास के लिए जरी डिजाइन रिसर्च एंड स्किल डेवलपमेंट सेंटर, मॉडर्न टेकभनोलॉजी के जरिये हैंडीक्राफट मैन्युफैक्चरिंग
- एग्जीबिशन एंड सेल फैसिलिटी सेंटर विद एक्सपोर्ट प्रोमोशन, इंटरनेशन एंड नेशनल बिजनेस डेवपलमेंट, ट्रेड सपोर्ट
प्रोजेक्ट के लिए जमीन का चयन करने के बाद मंजूरी के लिए स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने शासन को पत्र लिखा है। मंजूरी मिलते ही प्रोजेक्ट लगाने की अग्रिम कार्रवाई शुरू होगी। - राजेश कुमार श्रीवास्तव, नगर आयुक्त