बरेली। स्नातक और परास्नातक के परीक्षा फॉर्म भरने में जो छात्र चूक गए थे विश्वविद्यालय ने उनको एक और मौका दिया है। संस्थागत छात्र चार फरवरी तक फॉर्म भर सकते हैं। व्यक्तिगत छात्र पंद्रह सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ चार फरवरी तक फॉर्म भर सकते हैं। पांच फरवरी तक फॉर्म कॉलेजों में जमा होंगे। विश्वविद्यालय में आठ फरवरी तक फॉर्म जमा होंगे। विलंब शुल्क के साथ भरे गए फॉॅर्म का अनुमोदन विश्वविद्यालय स्तर से होगा। कॉलेज इनको अनुमोदित नहीं करेंगे। इसके अलावा आरटीआई और चुनौती मूल्यांकन वाले छात्रों से कोई विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा। भूतपूर्व और एकल विषय के छात्र भी इन तिथियों में फॉर्म भर सकते हैं।