फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के बाबा को डंडों से पीटकर मार डाला

Wed, 11 Jul 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चिलौआ गांव में सोमवार रात आई बारात के द्वारचार के वक्त दुल्हन के चचेरे भाई ने दूल्हे के बाबा को डंडों से पीटकर मार डाला। चचेरे भाई ने यह सब कुछ पारिवारिक झगड़े के चलते किया और इसमें उसके मां-बाप ने भी साथ दिया। बाद में गमगीन माहौल के बीच शादी की रस्में पूरी हुईं।
विज्ञापन

अलापुर (बदायूं) के गांव कन्नू खेड़ा निवासी गोकरन के बेटे अनोज कुमार की शादी सोमवार को चिलौआ गांव में रतीराम की बेटी से हुई। बारात पहुंचने पर बारातियों की आवभगत के दौरान दुल्हन का चचेरा भाई श्याम कुमार शराब के नशे में दूल्हे को गालियां देने लगा। दूल्हे के बाबा बेचेलाल (70) ने इसका विरोध किया तो वह उन्हें भी गालियां देने लगा। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने मामले को शांत कर दिया। इसके बाद वह मौके से चला गया।
जब बारात द्वारचार के लिए रात 11:30 बजे रतिराम के दरवाजे पर पहुंची, तभी श्याम कुमार अपने पिता छोटेलाल, मां रामबेटी के साथ लाठी डंडा लेकर आ गया और बेचेलाल पर हमला बोल दिया। उन्हें लाठियों से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच बचाव के दौरान दूल्हे के पिता गोकरन को भी पीटा। हमलावर मां-बाप के साथ मौके से भाग निकला। तीनों के खिलाफ गोकरन ने रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें