फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मिटीं दूरियां, दी एक दूसरे को शुभकामनाएं
श्री गुलाबराय इंटर कॉलेज मैदान पर लगा होली मिलन मेला

-राजनैतिक, धार्मिक, सामाजिक और अन्य संस्थाओं के लगे 82 शिविर

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
श्री गुलाबराय इंटर कॉलेज मैदान पर द हिंदू सोशल सर्विस ट्रस्ट की ओर से आयोजित होली मिलाप मेले में राजनेताओं, अफसरों के साथ तमाम गण्मान्य लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। मेले में सभी ने एक-दूसरे के गले लगकर होली की मुबारकबाद दी।
मेले का उद्घाटन करने के बाद वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि होली पर वैमनस्य भुलाकर एक दूसरे से गले मिलकर शुभकामनाएं देनी चाहिए। उन्होंने मंच से स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, पॉलिथीन बहिष्कार, पानी का अपव्यय, शिक्षा का उत्थान, नदियों की स्वच्छता और महिलाओं के सम्मान की शपथ दिलाई। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेयर डा. उमेश गौतम, नगर विधायक डा. अरुण कुमार, डा. अनिल शर्मा, पूर्व मेयर डा. आईएस तोमर ने भी होली की शुभकामनाएं दीं। मेले में राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक, जातिगत संस्थाओं की 82 शिविर लगे थे। इस मौके पर मीरगंज विधायक डा. डीसी वर्मा, पूर्व सांसद प्रवीन सिंह ऐरन, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, पूर्व मेयर सुभाष पटेल, शायर वसीम बरेलवी, भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल मौर्य, सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, ब्रह्मस्वरूप सागर, आप जिलाध्यक्ष नवनीत अग्रवाल, समाजसेवी जेसी पालीवाल, डा. अनीस बेग, डा. नीतू शर्मा, राजेश दीक्षित, पंडित सुभाष गौड़, डा. महेंद्र कुमार सक्सेना आदि भी उपस्थित रहे। इससे पहले संजीव सक्सेना और मंडली ने भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

आयोजन में द हिंदु सोशल ट्रस्ट के राजकुमार अग्रवाल, मेला संयोजक विनय कुमार अग्रवाल, सचिव प्रेमशंकर अग्रवाल, श्रीष मेहरोत्रा, शिव शंकर अग्रवाल, ओमकार नाथ अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, चंचल अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल के अलावा कौमी एकता संगठन के अध्यक्ष अफरोज मियां मुल्ला जी ने सहयोग किया। संचालन शांतनु रोहतगी ने किया।
विज्ञापन


इंसेट
इन संस्थाओं और पार्टियों के लगे शिविर
अग्रवाल सेवा समिति, कुर्मी क्षत्रिय सभा, पंजाबी महासभा, ब्राह्मण सभा, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, श्री त्रिबटी नाथ मंदिर, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, युवा सिंधी सभा, मैथिल ब्राह्मण सभा, क्रांतिकारी छात्र परिषद, महानगर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन, रोटरी क्लब, उपजा, नगर निगम, राजनैतिक दलों में भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के शिविर लगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें