फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी नहीं मिली तो बिना बताए गायब हुए डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में मरीजों का भार अधिक है और डॉक्टरों की कमी। बीमारी के मौसम को देखते हुए कमिश्नर ने सभी चिकित्सकों की छुट्टी रद्द कर दी है। फिजीशियन डॉ. रविंद्र पोरवार ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से छुट्टी मांगी तो उन्होंने असमर्थता जता दी। इस पर डॉ. रविंद्र बिना बताए अस्पताल से गायब हो गए। तीन दिन से उनकी अनुपस्थिति दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

जालौन में सीएमओ पद पर तैनात रहे डॉ. रविंद्र का तबादला बरेली जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर किया गया है। सूत्रों के अनुसार, तबादले के एक माह बाद भी डॉ. रविंद्र चिकित्सकीय कार्य को लेकर असमंजस में हैं। ओपीडी कक्ष में उनका कमरा अधिकतर समय खाली रहता है। एक-दो घंटे मरीजों को देखने के बाद वह ओपीडी से उठ जाते हैं। कई बार मरीज मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से इसकी शिकायत कर चुके हैं। मामले में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस गुप्ता का कहना है कि डॉ. रविंद्र को छुट्टी नहीं दी तो बिना कारण बताए वह अस्पताल नहीं आ रहे हैं। लिहाजा उनकी अनुपस्थिति दर्ज कर दी गई है।

मुसीबत में मरीज
डॉ. रविंद्र के गायब होने के बाद से उनके द्वारा भर्ती मरीज मुसीबत में हैं। ऐसे मरीजों को कोई चिकित्सक नहीं देख रहा है। बुखार आने पर नकटिया पीएसी में तैनात सिपाही मंगला सिंह (55) छह सितंबर को ओपीडी में डॉ. रविंद्र के पास पहुंचे थे, इसी दिन उन्हें भर्ती कर लिया गया। दो दिन से इन्हें देखने कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा। शिकायत पर शुक्रवार को डॉ. वागीश वैश्य को डॉ. रविंद्र द्वारा भर्ती मरीजों को देखने के लिए लगाया गया।
विज्ञापन


फोटो
क्राइसिस वार्ड में ड्यूटी से बच रहे डॉक्टर
कमिश्नर की ओर से बनाए गए क्राइसिस वार्ड में डॉक्टराें की ड्यूटी लगाना मुश्किल हो रहा है। महिला अस्पताल के चिकित्सक ड्यूटी को लेकर आपत्ति जता रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ का कहना है कि उनकी ड्यूटी प्रसव के समय होनी जरूरी है, ऐसे में वे राउंड कैसे कर सकते हैं। बताते चलें कि मरीज बढ़ने के चलते 40 बेड के बच्चा वार्ड के अलावा 25 बेड नवनिर्मित मैटरनिटी विंग में अलग से लगाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस गुप्ता और सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. साधना सक्सेना के अनुसार, यहां आठ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है।

सुरेश शर्मा नगर की महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग बरेली को लखनऊ केजीएमयू से मिली रिपोर्ट में सुरेश शर्मा नगर की एक बुजुर्ग महिला में एच1 एन1 वायरस की पुष्टि हुई है। इनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इसके साथ ही बरेली में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें