फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर हमला मामले में 29 नामजद एवं 50-60 पर मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश में पुलिस दे रही ह

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरीपुर कस्तूरी गांव में दरोगा पर हमले के मामले में 29 नामजद समेत 89 लोगाें पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें से 23 को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि इनमें से तीन शनिवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए। इसे दो लाइसेंसी बंदूक समेत भारी मात्रा में कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

कस्तूरीपुर कस्तूरी गांव में तीन दिन पूर्व दबिश देकर पुलिस ने भारी मात्रा में लहन नष्ट की थी। शुक्रवार शाम भी दबिश दी गई। रात में ड्यूटी से लौट रहे दरोगा अर्जुन सिंह यादव पर जमुनीपुर मोड़ के पास हमला कर दिया गया। उसकी तहरीर पर 29 नामजद व 50-60 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना के बाद ताबड़तोड़ दबिश देकर पुलिस ने रात मेें ही 17 लोगों को पकड़ लिया था। साथ ही गांव में पीएसी भी तैनात कर दी गई थी। देर रात तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें मोनू सरोज, रमेश चंद्र, प्रदीप सरोज, विनोद कुमार, राम आसरे, कुलदीप, विनय कुमार, उदित नारायण, संदीप सरोज, मुन्नू, शोभावती, रानी देवी, सीमा, कोमल, शांति, मौसम पाण्डेय, प्रशांत कुमार समेत अन्य शामिल हैं। पुलिस अफसरों ने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस ने शनिवार सुबह फिर दबिश दी तो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग भी की गई। इस दौरान रोहित, लवकुश व देवशरण पांडेय को गिरफ्तार किया गया। रोहित व लवकुश सगे भाई हैं। इनके कब्जे से लाइसेंस राइफल, डबल बैरल बंदूक के साथ ही तमंचा व 150 से ज्यादा खोखे बरामद हुए हैं। इस दौरान मौका पाकर राहुल पांडेय फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।
गांव छोड़कर भागे ग्रामीण, भूखे-प्यास से तड़प रहे मवेशी
घटना के बाद कस्तूरीपुर कस्तूरी गांव के अधिकांश ग्रामीण घर छोड़कर भाग निकले हैं। पुलिस की कार्रवाई की डर से ऐसा किया है। ऐसे में आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों के मवेशी भी भूख-प्यासे तड़प रहे हैं। उधर ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने शिवबाबू को बेरहमी से पीटा भी। शनिवार को एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्व पंकज, एसपी क्राइम, एसपी गंगापार नारेंद्र कुमार सिंह, सीओ सोरांव अशोक वेंकट समेत कई थाने की फोर्स पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुटे रहे।
विज्ञापन

पुलिसवालों ने की तोड़फोड़, महिला को उठा ले गए थाने
शनिवार को हुई घटना में पुलिस भले ही मुठभेड़ का दावा कर रही हो लेकिन उस पर गंभीर आरोप भी लग रहे हैं। आरोपी राहुल पांडेय की पत्नी का इससे संबंधित एक वीडियो भी वायरल हुआ। जिसमें वह बिलखती हुई मुठभेड़ की कहानी को फर्जी बता रही है। उसका कहना है कि दरेागा पर हमले की घटना से उसके परिवार का कोई संबंध नहीं होने के बावजूद पुलिस ने पहले रात में उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की। पति के न मिलने पर देवर व ससुर को पीटा और फिर उनके साथ ही उसे थाने उठा ले गए। वहां अपमानजनक बातेंकीं। यहां तक कि घर से लाइसेंसी असलहे भी उठा ले गए।
विज्ञापन

फोटो-104, 105, 106, 107 होलागढ़ में शराब तस्करों द्वारा दरोगा पर प्राणघातक हमले के बाद पीएसी बल तैनात,
108, 109, 110 होलागढ़ के गिरधरपुर गोडवा गांव में वांक्षित अभियुक्तों के घर में पुलिस द्वारा तोड़फोड,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें