फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आईएमएपीएल में दम दिखाएंगी 28 टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से 14 और 15 दिसंबर को आईएमए प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। दम दिखाने मैदान में उतरने वाली 28 टीमों में 20 फैमिली, चार महिला, दो बच्चे और दो उम्रदराज चिकित्सकों की हैं। रविवार को खिलाड़ियों की नीलामी होगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह के मुताबिक आईएमएपीएल सीजन-6 के लिए नीलामी प्रक्रिया शाम चार बजे आईएमए भवन के सीएच-3 हॉल में होगी। कहा कि इस आयोजन के जरिये सभी चिकित्सक और उनके परिजन से मुलाकात का एक मौका मिलता है। बताया कि बीते वर्ष के सापेक्ष इस बार कई नए सदस्यों ने भी खेल गतिविधि में प्रतिभाग के लिए आवेदन किया है।
बताया कि डे-नाइट मुकाबला कमुआ स्थित एक निजी आयुर्वेदिक संस्थान परिसर में सुबह आठ से रात नौ बजे तक होगा। इस दौरान आईएमए सचिव डॉ. रतनपाल सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. शिवम कामथान, डॉ. शालिनी माहेश्वरी, डॉ. हिमांशु अग्रवाल, डॉ. राजीव गोयल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह हैं टीमें
फैमिली टीम : एडवेंचर्स आद्या, साई सुखदा फैंटम्स, आयुष्मान लाइफ सेवर्स, मेडिसिटी स्ट्राइकर, बरेली एमआरआई टाइगर्स, केयर फोक्स, देव प्राइमस चैलेंजर्स, फोकस द ट्रेंडसेटर्स, द गोल्डन गंगाशील, बजरंगी भाई जान, ग्लोबल पिच स्मैशर्स, मैक्सलाइफ लायंस, चंद्रलोक चैलेंजर्स, नवोदय राइजर्स, न्यूरोकिड्स इनर्विसिबल्स, पुष्पांजलि पेसर्स, राजदीप वारियर्स, रोहिलखंड कैंसर किलर्स, एसआरएमएस किंग्स, वेदांत टाइटन्स।
विज्ञापन

वेटरेंस टीम : लिवर लीजेंड्स स्मैश द वायरस, टंडन लीजेंड्स।
फीमेल टीम : क्यूटिस क्लींस, सिटी जेम्स, प्रताप सुपर क्वींस, एपेक्स इंडियंस।
किड्स टीम : मेंदीरत्ता मेस्ट्रोस, अजय प्रतिमा लिटिल चैंप्स।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें