फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एथलेटिक मीट में बच्चों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नैनीताल रोड स्थित जीआरएम स्कूल में शनिवार को जूनियर विंग में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। प्री-नर्सरी से केजी तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं बम्बू रेस, थ्री लेग्ड रेस, हूला हूप रेस में प्रतिभाग किया। कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं जम्प इन द हूप, रेस, जोकर रेस, बॉल बिट्वीन द शोल्डर रेस, डिटेक्टिव रेस, ऑक्टोपस रेस, रिले रेस आदि प्रतियोगिताओं एवं ड्रिलों में हिस्सा लिया। इसके साथ ही मेंटर्स मेटल्स शीर्षक के अंतर्गत शिक्षिकाओं ने भी विभिन्न खेलों में भाग लिया। इसके बाद सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जीआरएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने किया। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत ने बच्चों को संदेश दिया कि अब न केवल शिक्षा अपितु खेल-कूद में भी उन्नति के अवसर हैं। इस दौरान जूनियर विंग की समन्वयक डॉ. विनीता सक्सेना, पूजा शर्मा, यशस्वी कुमार, प्रगति पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें