फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 277 विद्यार्थी उत्तीर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए है। सत्र 2025-26 में भी जिले के 277 विद्यार्थी सफल हुए हैं। उत्तीर्ण विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति मिलेगी। आवेदक कम आने के कारण छह सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में बरेली का कोटा 283 सीटों का है। उसके सापेक्ष 277 विद्यार्थी सफल हुए हैं। इसमें ब्रिज किशोर ने 130 अंक के साथ पहला, मोहम्मद लारैब खान ने 125 अंक के साथ दूसरा, क्रश ने 123 अंक के साथ तीसरा, नितेश व अजय ने 122 अंक के साथ चौथा, तबस्सुम बेगम व प्रखर पाल ने 117 अंक के साथ पांचवा, खुशी सिंह व सर्वेश कुमार ने 116 अंक के साथ छठवां, विजय सिंह ने 114 अंक के साथ सातवां, दीक्षा ने 113 अंक के साथ आठवां, नूर बी ने 112 अंक के साथ नौवां स्थान हासिल किया है। इनके अलावा नितिन, ज्ञान प्रकाश व अभिनव प्रकाश ने 111- 111 अंक हासिल कर 10 वां स्थान पाया है। उत्तीर्ण 277 विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए एक हजार रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति मिलेगी। पिछले सत्र में भी इतने ही विद्यार्थी सफल हुए थे। सत्र 2022- 23 में 68 विद्यार्थी सफल हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें