फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Thu, 27 Aug 2020 01:56 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

लखीमपुर सदर कोतवाली इलाके के अंतर्गत बनवारीपुर चौराहे पर गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हिदायतनगर के रहने वाले अनीह का बेटा राजा (25) अल्टो कार से महेवागंज की ओर जा रहा था।

विज्ञापन


तभी हमलावरों ने बनवारीपुर चौराहे पर उसे गोली मार दी। गोली राजा के सिर में लगी और वह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


हमलावर कौन थे और उन्होंने राजा को गोली क्यों मारी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें