हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के धमीपुर गौंटिया गांव के ग्राम प्रधान के पति के फोन को शनिवार को ठगों ने हैक कर उनके क्रेडिट कार्ड से 25 हजार रुपये उड़ा दिए। मामले में थाने में तहरीर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक थाना हाफिजगंज के गांव धमीपुर गौंटिया निवासी ग्राम प्रधान के पति अर्जुन सिंह ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि 18 सितंबर की शाम को उनके फोन को साइबर ठगों ने हैक कर लिया है। उनके क्रेडिट कार्ड से 25 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये कटने का मेसेज जब उनके मोबाइल फोन पर आया तो उन्हें ज्ञात हुआ तो उन्होंने कस्टमर केयर पर काॅल करके कार्ड को बंद करवा दिया। प्रधान के पति ने थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद