बरेली। दलहन-तिलहन के उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को नि:शुल्क बीज मिनीकिट बांटे जा रहे हैं। यह मिनीकिट उन्हीं लोगों को मिल रहे हैं, जिन्होंने कृषि दर्शन-2 पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कराई है। संयुक्त कृषि निदेशक ने बताया कि अभी 25 सितंबर तक का मौका है, यदि बीज की जरूरत है तो किसान बुकिंग करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वित्तपोषित तिलहनी व दलहनी बीज मिनीकिट बांटने का कार्यक्रम चल रहा है। कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत किसानों प्रति एकड़ में सरसों के लिए दो किग्रा, चना का 16 किग्रा, मटर का 20 किग्रा और मसूर का आठ किग्रा बीज का नि:शुल्क बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक सरसों बीज के लिए 1,725 किसान, चना के लिए 826 लोग, मटर बीज के लिए 484 किसानों ने बुकिंग करा ली है। इसके अलावा मसूर बीज के लिए भी 1682 किसानों ने ऑनलाइन बुकिंग करा ली है। संवाद