मुतवल्ली जुनैद उर्फ लक्की शाह के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। दंगे के आरोप में भी दर्ज मुकदमे में भी लक्की शाह नामजद है। उसे नगर निगम चुनाव में भाजपा से पार्षद का टिकट मिल गया था, हालांकि विरोधियों ने आपराधिक रिकॉर्ड लगाकर शिकायत की तो भाजपा ने फैसला वापस ले लिया।
यह भी पढ़ें- आईजीआरएस रैंकिंग: जन शिकायतों के निस्तारण में बरेली रेंज यूपी में फिर अव्वल, पीलीभीत पुलिस का शानदार प्रदर्शन
ध्वनि प्रदूषण फैलाने का आरोप
धर्मस्थल पर तेज आवाज में तीन लाउडस्पीकर चलाने पर सेंथल के गौसिया मस्जिद के मुतवल्ली बुंदन खां के खिलाफ मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसआई चंद्रवीर सिंह ने रिपोर्ट में मानक ताक पर रखकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की है।
चेतावनी के बावजूद नहीं हटाए लाउडस्पीकर
शाही थाना क्षेत्र में चेतावनी के बावजूद मस्जिद में लाउडस्पीकर न हटाने पर मुतवल्ली मोहम्मद आरिफ के खिलाफ के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार सब्जीपुर खाता गांव में मस्जिद में लगे चार लाउडस्पीकर तेज आवाज में बजाए जा रहे थे। पुलिस ने तीन लाउडस्पीकर को जब्त कर लिया तो आरिफ नोकझोंक करने लगा।
नवाबगंज के कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि ग्राम रिछोला किफायतुल्ला में दो धार्मिक स्थलों पर तेज ध्वनि से बज रहे दो लाउडस्पीकरों को उतरवाकर कब्जे में ले लिया गया। देवरनियां क्षेत्र निवासी मौलाना अंसार अहमद और रिछोला किफायतुल्ला निवासी मुतव्वली मोहम्मद सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
भोजडांडी गांव में मुतवल्ली पर रिपोर्ट दर्ज
बहेड़ी थाना क्षेत्र के भोजडांडी गांव में एक मस्जिद में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाए जाने के मामले में मंगलवार रात को मुतवल्ली उरमान शाह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही थी। तभी बगैर अनुमति तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजते मिले। पुलिस ने तीन लाउड स्पीकर को बरामद किया है।
इधर, मीरगंज में भी ग्राम गुलड़िया में स्थित मस्जिद पर लाउडस्पीकर से हो रहे ध्वनि प्रदूषण को लेकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक महेश कुमार अपनी टीम के साथ गश्त करते रहे थे। गुलड़िया मस्जिद में लाउडस्पीकर बजाते मिले। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।