फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे रामगंगा की ओर  भारी वाहनों की नो एंट्री

Mon, 14 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
24-hours-to-ramganga-no-entry-of-heavy-vehicles - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
24 घंटे रामगंगा की ओर भारी वाहनों (ट्रक, डीसीएम, टैंकर) की नो एंट्री रहेगी। चौबारी मेला के चलते रविवार देर शाम आठ बजे से बदायूं रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। हालांकि रोडवेज बसें, प्राइवेट बसें और अन्य सवारी वाहन चलते रहेंगे।
विज्ञापन

चौपुला चौराहा, लाल फाटक और बुखारा मोड़ से भारी वाहन रामगंगा की ओर नहीं जाएंगे। इधर से गुजरने वाले भारी वाहनों को 24 घंटे के लिए रास्ते में रोक दिया गया है। बरेली से बदायूं जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी होकर जा सकते हैं। उधर, अखा मोड़ और देवचरा से कोई भारी वाहन रामगंगा की ओर नहीं जा सकेगा। रविवार देर शाम इन वाहनों को रास्ते में रोक दिया गया। बदायूं, अलीगंज, विशारतगंज और दातागंज की ओर जाने आने वाली रोडवेज बसें, प्राइवेट बसें, ट्रैक्टर-ट्राली और अन्य सवारी वाहनों को चलने की छूट है। टीएसआई मनोज कुमार ने बताया कि ट्रैफिक डायवर्जन रविवार देर शाम आठ बजे से सोमवार रात तक लागू रहेगा। व्यवस्था बनाए रखने को हर प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई है।
यहां रामगंगा किनारे चौबारी में मेला लगता है। सोमवार 14 नवंबर को मुख्य स्नान है। रविवार शाम से ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों से श्रद्धालु चौबारी मेला जाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें