फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 विभागों में तीन सौ से ज्यादा जेई हड़ताल पर गए

Thu, 03 Mar 2016 01:16 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली के 24 विभागों के अवर अभियंता डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। महासंघ ने 48 सौ ग्रेड पे लागू न होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन

18 फरवरी से डिप्लोमा इंजीनियरों का कार्य बहिष्कार चल रहा था। एक मार्च को लखनऊ में महासंघ और प्रमुख सचिव के बीच मांगों पर सहमति न बनने के बाद जूनियर इंजीनियरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी। बुधवार को पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, डीआरडीए, जल निगम, मंडी परिषद, आवास विकास, सेतु निगम, जिला पंचायत, राजकीय निर्माण निगम समेत 24 विभागों में तीन सौ से ज्यादा अवर अभियंता हड़ताल पर चले गए। पीडब्ल्यूडी के संघ भवन में अवर अभियंताओं ने मीटिंग कर सरकार पर हठधर्मी रवैया अपनाने का आरोप लगाया। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के मंडल अध्यक्ष जीएन सिंह परमार ने कहा कि जब तक सरकार अपनी कमेटी की संस्तुतियां लागू नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। विवेक शर्मा और बीडीए जेई हरिओम गुप्ता ने आर-पार की लड़ाई का एलान किया। कार्यक्रम में हीरालाल गुप्ता, दीपक कुमार, अजय गंगवार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। उधर, विद्युत जेई एसोसिएशन ने डिप्लोमा इंजीनियर्स का समर्थन करते हुए विभागीय अतिथिगृह में प्रदर्शन किया। देवेंद्र सिंह, योगेंद्र यादव, आरके शर्मा, एके त्रिपाठी, एके चौरसिया, उग्रसेन, मनीराम आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें