फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गांवों में खेलों को बढ़ावा दे रहे 2,386 मंगल दल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने और उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए जिले में 1,193 महिला और 1,193 युवक मंगल दलों का गठन किया गया है। युवा कल्याण विभाग की इस पहल के जरिये सरकार की योजनाओं को गांव के लोगों तक पहुंचाया जाता है। इन दलों के जरिये ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों की लोकप्रियता बढ़ रही है। खिलाड़ियों को जरूरी सुविधाएं और खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। समय-समय पर शिविर आयोजित कर दल के सदस्य लोगों को प्रशिक्षित कर उन्हें सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन




क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंकुर कुशवाहा ने बताया कि इस बार 216 युवक और 233 महिला मंगल दलों को चिह्नित कर खेल सामग्री वितरित की जाएगी। प्रत्येक दल को पांच वॉलीबॉल, एक नेट, पांच फुटबॉल और एक एयर पंप दिया जाएगा। महिला मंगल दलों को इन सामग्रियों के साथ एक कूदने वाली रस्सी भी दी जाएगी। युवक मंगल दलों को फिटनेस ट्यूब भी दी जाएगी। यह सामग्री प्रत्येक पांच वर्ष में एक बार दी जाती है।

खेलों के अभ्यास और आयोजन के लिए मुख्यालय की ओर से क्यारा में स्टेडियम तैयार किया गया है। हालांकि, बाकी ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए स्थानीय स्तर पर बने मिनी स्टेडियम और मैदानों का ही सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन


महिलाओं को बनाते हैं सशक्त
फतेहगंज पश्चिमी स्थित अगरास महिला मंगल दल की अध्यक्ष दीक्षा शर्मा बताती हैं कि उनके दल के सदस्यों ने कोरोना महामारी के दौरान मास्क आदि का वितरण किया था। वह विभिन्न सामाजिक पहलुओं पर ग्रामीणों को जागरूक करती हैं। महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के साथ जूडो, कुश्ती जैसे खेलों का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।



खेल प्रतिभाओं को करते हैं तैयार
अंतरराष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी मोहम्मद फिराज ब्लॉक शेरगढ़ की ग्राम पंचायत इटौआ के युवक मंगल दल के अध्यक्ष हैं। उनका दल टीकाकरण और संचारी रोग नियंत्रण अभियान से जुड़कर लोगों को जागरूक करता है। वह खेल प्रतिभाओं को तराशते भी हैं।

राष्ट्रीय स्तर तक धाक जमा चुके हैं खिलाड़ी
ग्राम पंचायत अगरास की आकांक्षा सक्सेना ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में ग्रेपलिंग में स्वर्ण और कांस्य पदक जीत चुकी हैं। हाल ही में रुविवि में हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में उन्होंने रजत पदक हासिल किया था। ग्राम पंचायत मानपुर की नीरज देवी और ग्राम पंचायत सराय की गुलशमा बैडमिंटन में जिला स्तरीय विजेता रह चुकी हैं। फरीदपुर के अरविंद कुमार मौर्य बैडमिंटन में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें