जंक्शन पर अतिरिक्त काउंटर, बस अड्डों पर कंट्रोल रूम
यात्रियों को किसी तरह की समस्या न हो, इसको देखते हुए जंक्शन पर रेलवे अतिरिक्त काउंटर खोलेगा। पुराने और सेटेलाइट बस अड्डे पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। अतिरिक्त काउंटर और कंट्रोल रूम 28 अक्तूबर से काम शुरू कर देंगे। इन पर तीन-तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर महिला सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं।
मुंबई और बंगलूरू को ट्रेनों की कमी, फायदा उठा रहीं उड्डयन कंपनियां
बरेली से मुंबई के लिए सप्ताह में तीन-तीन दिन अप-डाउन ट्रेन हैं। लेकिन यह महाराष्ट्र के अलग-अलग स्टेशन पर जाती हैं। दूसरी ओर बंगलूरू के लिए रेल सेवा नहीं है। मुंबई की ट्रेनों में एक महीने पहले ही सीटें फुल हो चुकी हैं। ऐसे में यात्रियों के सामने हवाई यात्रा के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है। इसका फायदा उड्डयन कंपनियां उठा रही हैं। बरेली-मुंबई के बीच चलने वाली 14314/13 बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, 22976/75 रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस, 09076/75 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन की अलग-अलग श्रेणियों में वेटिंग 150 तक पहुंच गई है।