फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन और संदिग्धों की मौत, 23 नए मरीज मिलने से डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 700 के पार

Sun, 29 Oct 2023 10:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में डेंगू के प्रकोप से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में 23 नए मरीज मिले हैं, जिससे डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 700 के पार पहुंच गया है। 
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में डेंगू की रोकथाम में स्वास्थ्य विभाग नाकाम साबित हो रहा है। रोज दो-तीन दर्जन नए मरीज सामने आ रहे हैं। डेंगू संदिग्धों की मौत का सिलसिला भी नहीं थम रहा। शनिवार को तीन और लोगों की जान चली गई। अब तक 34 संदिग्धों की मौत हो चुकी है। वहीं, 23 नए मरीज मिलने के बाद डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा सात सौ के पार जा पहुंचा है।

विज्ञापन


नवाबगंज के सैदपुर सरौरा निवासी सुरेंद्र कुमार की पत्नी अनुपमा गंगवार (36) की शनिवार को मौत हो गई। अनुपमा को दो दिन पहले तेज बुखार हुआ था। निजी अस्पताल में भर्ती कराने ले गए पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। देर रात हालत बिगड़ी तो उसे लेकर शहर का रुख किया, मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसी गांव के हरप्रसाद की भी मौत हो गई। पीपलसाना चौधरी के चंदन की पत्नी ऊषा को चार दिन पहले बुखार हुआ था। उनकी भी मौत हो गई। सभी मृतक डेंगू संदिग्ध बताए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को बुखार के 701 मरीजों की जांच में 97 संदिग्ध मरीज मिले। 203 सैंपलों की एलाइजा जांच में 23 पॉजिटिव रहे। जिले में अब तक 625 डेंगू पीड़ितों के घर निरोधात्मक कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करे स्वास्थ्य विभाग
उद्योग व्यापार सुरक्षा मंडल के अध्यक्ष गौरव सक्सेना के नेतृत्व में शनिवार को सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने डेंगू के संदिग्ध मरीजों की एलाइजा जांच कराने और इलाज के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग की। इस दौरान महामंत्री प्रतीक धवन, महासचिव संजय शर्मा, नवीन राजपूत, शिवम सक्सेना, शोभित अग्रवाल, उपाध्यक्ष गुलशन कुमार डंग व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें