फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में खुलेगी जाट रेजीमेंट की 23 वीं बटालियन

Fri, 20 Nov 2015 01:50 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 220 साल पुरानी जाट रेजीमेंट अपना विस्तार करते हुए 23 वीं बटालियन खोलेगी। इसका खाका तैयार हो गया है। अगले साल अस्तित्व में आने वाली इस बटालियन की स्थापना बरेली में होगी। यह एलान कर्नल ऑफ द जाट रेजीमेंट मेजर जनरल एसके सैनी ने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में किया। वह जाट रेजीमेंट के स्थापना दिवस समारोह शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जाट रेजीमेंट को और सशक्त बनाने के लिए यह विस्तार किया जा रहा है। अभी जाट रेजीमेंट की 19 नियमित, चार रायफल और दो टीए बटालियन हैं। 22 वीं बटालियन अंतिम बटालियन के तौर पर काम कर रही है। इसकी स्थापना काफी समय पहले की गई थी। उन्होंने कहा कि आज सेना के सामने नए किस्म के चैलेंज हैं। इन्हें देखते हुए ही जाट रेजीमेंट में जवानों को ट्रेनिंग का नया मॉड्यूल बनाया जा रहा है। इसमें सुरक्षा संबंधित चुनौती से मजबूती से लड़ने के लिए पर फोकस रहेगा। मेजर जनरल एसके सैनी ने कहा कि जाट देश की बहुत पुरानी रेजीमेंट है। इसका गौरवशाली इतिहास है, उसको आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें