फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बिजली कनेक्शन 719 स्कूलों में कैसे पड़ेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोकसभा चुनाव से तीन महीने पहले परिषदीय स्कूलों में बिजली, सड़क समेत मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे। मगर, आचार संहिता लगने के बाद भी जब स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं हुए तो डीएम और सीडीओ ने शिक्षा विभाग के अफसरों की जमकर क्लास लगाई। सीडीओ ने बिजली कनेक्शन की प्रगति रिपोर्ट लाकर दोबारा अफसरों की मीटिंग बुलाई है।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में लोकसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने प्रत्येक स्कूल, जहां मतदान केंद्र बनाए गए हैं, में बिजली कनेक्शन होना जरूरी बताया। समीक्षा में यह निकलकर आया कि 719 स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं है। इस पर डीएम और सीडीओ ने बीएसए समेत शिक्षा विभाग के स्टाफ पर नाराजगी जताई। पंचायत राज विभाग को प्रत्येक मतदान केंद्र पर शौचालय निर्माण पूरा कराने को कहा गया। 969 विद्यालयों में 28 फरवरी तक बिजली कनेक्शन होने थे। मगर, अब तक मात्र 165 स्कूलों में ही बिजली कनेक्शन कराने की रिपोर्ट आई। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने कहा कि प्रत्येक स्कूल में बिजली कनेक्शन की प्रगति रिपोर्ट लेकर शिक्षा विभाग के अफसरों की जल्द ही दोबारा बैठक बुलाई जाएगी।
चेक बाउंस होने का मामला उठा
दूसरी ओर 611 परिषदीय स्कूलों को ग्राम पंचायतों ने खाते में रकम नहीं होने पर चेक काट दिए। बैंकों से यह चेक बाउंस हो गए। अफसरों को चेक सही कराने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ी। कोशिश करने के बाद भी अभी 137 चेक नहीं मिले हैं। यह मामला भी डीएम सीडीओ के समक्ष उठा।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में बिजली कनेक्शन, सड़क, बाउंड्रीवाल जैसी सुविधाएं होने की रिपोर्ट मांगी गई है। प्रगति संतोषजनक न होने पर शिक्षा विभाग को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें