फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडियो प्रकरण- जीएम की हाईकोर्ट में सफाई : अतीक की ऑडियो झूठी, सच्ची मेरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सस्पेंड चल रहे जीएम जलकल वीएन द्विवेदी ने अपने पक्ष को तवज्जो न देने की बात कहते हुए सस्पेंशन को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी है। इसमें सचिव नगर विकास, नगर आयुक्त समेत चार लोगों को पार्टी बनाया गया है। सोमवार को इस मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। जलकल विभाग में टेंडर में गड़बड़ी की शिकायत के बाद जीएम का माफिया अतीक अहमद से नजदीकी बताने संबंधी ऑडियो वायरल होने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन

नगर निगम में पिछले दिनों ट्यूबवेल ऑटोमेशन के टेंडर हुए थे। दस साल के लिए होने वाले इस ठेके पर करीब दस करोड़ रुपये खर्च होने थे। मगर टेंडर होते ही विवाद शुरू हो गया। विवेक नाम के कांट्रेक्टर ने इसमें धांधली के आरोप लगाते हुए मेयर उमेश गौतम से शिकायत की तो जांच शुरू हो गई। इसी बीच एक ऑडियो वायरल हुआ, आरोप है कि उसमें जीएम जलकल कांट्रेक्टर को माफिया अतीक अहमद से अपने संबंध बताकर धमका रहे हैं। इसके बाद शासन ने दो फरवरी को जीएम जलकल वीएन द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया। 11 फरवरी को जीएम ने अपने सस्पेंशन को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में जीएम ने कहा है कि गाजियाबाद में पढ़ने वाले उनके बेटे के अपहरण की धमकी दी गई। इस तनाव के चलते वह गलत बोल गए, लेकिन यह बातें ड्यूटी समय में नहीं की गईं। उन्होंने स्पष्टीकरण का जवाब भी दे दिया, लेकिन उसे तवज्जो न देते हुए सस्पेंड कर दिया गया। जीएम की इस याचिका पर सोमवार 19 फरवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें