फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टनकपुर से चलेगी बरेली-दिल्ली एक्सप्रेस

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बरेली। त्रिवेणी एक्सप्रेस के बाद रेल मंत्रालय ने अब बरेली-दिल्ली एक्सप्रेस को भी टनकपुर से चलाने का फैसला लिया है। हालांकि रेल मंत्रालय से अभी इस संबंध में आदेश जारी नहीं हुआ है लेकिन केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने ट्वीट कर रेलवे बोर्ड के इस फैसले की जानकारी देते हुए रेलमंत्री पीयूष गोयल का आभार भी जताया है।
विज्ञापन

टनकपुर-भोजीपुरा रेलखंड को बड़ी रेल लाइन सेवा से जोड़ने के बाद टनकपुर से बरेली और पीलीभीत के लिए सिर्फ चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें चलाई जा रही हैं जबकि लोग दिल्ली, देहरादून, मथुरा आदि शहरों के लिए एक्सप्रेस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रस्ताव पर रेल मंत्रालय बरेली से चलने वाली त्रिवेणी को टनकपुर से चलाने की मंजूरी काफी पहले दे चुका है। इससे पीलीभीत के लोग सीधे सूबे की राजधानी से जुड़ जाएंगे। त्रिवेणी को इसी महीने से टनकपुर से चलाने की घोषणा खुद पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल 15 फरवरी को भोजीपुरा-टनकपुर रेल लाइन के निरीक्षण के दौरान कर चुके हैं। त्रिवेणी के बाद बरेली-दिल्ली एक्सप्रेस को भी टनकपुर से चलाने का फैसला हो गया है। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने 14 फरवरी को ट्वीट किया कि बरेली से दिल्ली के लिए संचालित एक्सप्रेस (14555/14556) को रेल मंत्रालय ने टनकपुर से चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जल्द इस ट्रेन का समय भी घोषित किया जाएगा। ट्वीट में मेनका गांधी ने कहा है कि इस फैसले से पीलीभीत के साथ उत्तराखंड के लोगों को भी लाभ होगा। वह जल्द पीलीभीत आकर इस ट्रेन का स्वागत करेंगी। इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें इस फैसले की जानकारी तो है लेकिन अब तक मंत्रालय का आदेश विभाग के पास नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें