बरेली। मॉब लिंचिंग की हो रही घटनाओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया है, जिसमें घटनाओं को रोकने के लिए कानून बनाने की मांग की गई है।
जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय सहित तमाम कांग्रेसियों की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कुछ सालों से देश में जगह जगह मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही हैं। इससे देश का जनमानस अत्यंत भयभीत और आशंकित है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से कोई भी कारगर कदम नहीं उठाया गया। झारखंड में पिछले दिनों हुई तबरेज अंसारी की हत्या का उल्लेख करते हुए कहा है कि इस घटना से इंसानियत शर्मसार हुई है। ज्ञापन देेने वालों में जिलाध्यक्ष के साथ चारू मेहरोत्रा, प्रोफेसर अलाउद्दीन, डा. नीतू शर्मा, नरेंद्र पाल सिंह, हरीश गंगवार, रविंद्र मिश्रा, मुजाहिद हसन, प्रभात गिरी गोस्वामी आदि शामिल रहे।