फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से नरम पड़ सकते हैं मौसम के तेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी यूपी में मानसून की आमद चार जुलाई को होगी। दो जुलाई को प्री-मानसून बारिश के भी आसार हैं। दो से छह जुलाई तक झमाझम बारिश की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जून का आखिरी दिन भी उमस और भीषण गर्मी का शिकार रहा। अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान भी 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मानसून चार जुलाई तक आने के आसार हैं। एक जुलाई को आधी रात से हवा का रुख बदलेगा। दो से छह जुलाई तक बरेली समेत कई स्थानों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें