फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्रियां न सप्लायर.. निगम के ‘निशाने’ में छोटी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पॉलिथीन विरोधी अभियान कहने को शासन के निर्देश पर चल रहा है लेकिन निशाने पर छोटे दुकानदार और फड़ वाले ही हैं। दो सप्ताह के अभियान में अब तक न किसी फैक्टरी पर कार्रवाई हुई न सप्लायर पर, इसके उलट असर यह जरूर हुआ है कि पॉलिथीन के बाजार में महंगाई आ गई है। नगर निगम की टीम पर अवैध वसूली के भी आरोप लग रहे हैं। मंगलवार को व्यापारियों ने नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. से इसकी शिकायत भी की।
विज्ञापन

पॉलिथीन पर एनजीटी और सरकार के सख्ती दिखाने के बावजूद जिम्मेदार अफसर छोटे दुकानदारों से ज्यादा आगे बढ़ने को तैयार नहीं हैं। नगर निगम की चार टीमें तीन जून से पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चला रहीं हैं। अब तक 5.84 क्विंटल पॉलिथीन जब्त करके 2.78 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। मगर किसी भी थोक कारोबारी या सप्लायर पर कार्रवाई नहीं हुई। दिल्ली-गाजियाबाद से रोजाना कई क्विंटल पॉलिथीन शहर में आ रही है और बगैर किसी दिक्कत के खपाई भी जा रही है। व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता के मुताबिक अभियान शुरू होने के बाद पॉलिथीन पर महंगाई जरूर बढ़ गई है। कच्चा माल सस्ता है फिर भी तैयार मैटीरियल कई गुना महंगा हो गया है। पहले 80 गिलास का पैकेट 40 रुपये का आता था। अब 60 गिलास का पैकेट 80 रुपये में बेचा जा रहा है। यही हाल दूसरे डिस्पोजेबल उत्पादों का भी है।

थोक मार्केट वाला तो अपना ‘भाई’ है
कुतुबखाना और श्यामगंज में पॉलिथीन का थोक बाजार है। व्यापारियों ने अपने गोदाम कई दूसरी जगह भी बना रखे हैं। इन इलाकों में नगर निगम की टीमें नहीं पहुंचतीं। बताया जाता है कि कुतुबखाना के थोक मार्केट में एक निगमकर्मी के भाई की भी दुकान है। एक-दो बार टीम गई भी तो सूचना पहले ही वहां पहुंच गई और दुकानें बंद मिली।
विज्ञापन


1.12 क्विंटल पॉलिथीन जब्त कर 44 हजार वसूले
निगम की जोन एक की टीम ने ढाई किलो पॉलिथीन और आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला। जोन दो की टीम ने एक क्विंटल सात किलो पॉलिथीन, 26 हजार जुर्माना, जोन तीन की टीम ने दो किलो पॉलिथीन, पांच हजार जुर्माना और जोन चार की टीम ने नौ सौ ग्राम पॉलिथीन, पांच हजार जुर्माना वसूला। पूरे अभियान के दौरान 1.12 क्विंटल पॉलिथीन जब्त कर 44 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

व्यापारी बोले- निगम की टीम कर रही वसूली
मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त से मिला। प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पॉलिथीन पर कार्रवाई की आड़ में वसूली की शिकायत की है। उनका संगठन चाहता है कि कार्रवाई फैक्ट्रियों और सप्लाई पर हो मगर उत्पीड़न छोटे व्यापारियों का किया जा रहा है। छापे का डर दिखाकर वसूली होती है। सीबीगंज में भी एक निगम कर्मी वसूली करता था, रकम नहीं बढ़ी तो अपर नगर आयुक्त को ले जाकर कार्रवाई करा दी। इस पर भी जहां पॉलिथीन पकड़ी, उस पर रिपोर्ट नहीं लिखाई, दूसरे चार व्यापारियों को जेल भिजवा दिया। इस दौरान राजेश जसोरिया, अजय शैंकी, अवधेश, विपिन वर्मा आदि मौजूद रहे। व्यापारियों की शिकायत के संबंध में नगर आयुक्त को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें