फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन की भीषण गर्मी, आज से आंधी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो--मौसम
विज्ञापन

अब गर्मी से राहत का वक्त, आज से लीजिए बारिश का लुत्फ
चार जुलाई तक मध्यम और भारी बारिश की भविष्यवाणी

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। मानसून के दस्तक देने के बाद दो दिन की गर्मी ने थोड़ा चौंकाया जरूर। परेशान होने की जरूरत नहीं। आज से कभी मध्यम तो कभी भारी बारिश का आनंद लीजिए। मौसम विभाग ने 30 जून से चार जुलाई तक रुक-रुककर कभी हल्की तो कभी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इस दौरान धूल भरी तेज हवाएं भी चलेंगी। रुहेलखंड मंडल के आस-पास इलाकों समेत पहाड़ों पर भी भारी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान सामान्य होने से दोपहर में हल्की गर्मी पड़ी। सुबह और शाम हवा चलने से गर्मी ज्यादा महसूस नहीं हुई। दिन में कभी आसमान साफ तो कभी बादल छाए रहे। शनिवार को बादलों की गरज और धूल भरी आंधी के साथ मध्यम और भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। रविवार और सोमवार को बारिश हल्की रहेगी, लेकिन धूल भरी आंधी जैसी तेज हवाएं चलने का अनुमान है। स्थानीय वजहों से मौसम में फेरबदल होने पर दोनों दिन बारिश अनुमान के विपरीत अधिक भी हो सकती है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि आगामी पांच दिन कभी मध्यम तो कभी भारी बारिश होने के प्रबल आसार हैं। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पांच जुलाई को आसमान साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें