फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कुपोषण मुक्त होने के बाद जारी होगा अधिकारियों का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो==
विज्ञापन

वेतन लेना है तो पहले
कुपोषण मुक्त करो गांव
- 40 गांव की आंगनबाड़ी वर्कर और संबंधित सीडीपीओ का वेतन रोकने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। कुपोषण मुक्त गांव बनाने के अभियान में पीछे रह गए 40 गांवों की आंगनबाड़ी वर्कर और संबंधित सीडीपीओ का वेतन रोकने का आदेश सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने दिया है। कहा है कि जब तक गांव पूरी तौर से कुपोषण मुक्त नहीं होगा तब तक वेतन भी नहीं मिलेगा।
शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक में पोषण मिशन की समीक्षा के दौरान यह निर्देश जारी हुए हैं। बताया कि जिले के 100 गांव को कुपोषण मुक्त किया जाने का लक्ष्य था, जिसमें से 40 गांवों को कुपोषण मुक्त किया जाना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि माह की 5, 15, व 25 तारीख को पुष्टाहार वितरण हो रहा है, जिस पर सीडीओ ने मौजूद अधिकारियों को पुष्टाहार वितरण दिवसों पर व्यापक, सघन निरीक्षण के आदेश और खामियां मिलने पर तत्काल बर्खास्तगी की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यहां सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला, एडीएम सिटी ओपी वर्मा, डीडीओ, पीडी डीआरडीए व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें