फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज स्वेटर वितरण मामला की जांय

विज्ञापन
विज्ञापन
तो तीन सौ स्वेटर का हुआ गोलमाल
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में स्वेटर वितरण में गड़बड़ी की जांच पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
बरेली कॉलेज में स्वेटर वितरण घोटाले की परतें अब खुल रही हैं। तीन सौ स्वेटर छात्रों को वितरित ही नहीं किए गए, जबकि उनका भुगतान ले लिया गया। जांच समिति ने इसकी जांच पूरी कर ली है। रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज प्रशासन कार्रवाई करेगा। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि हो गई है। इस मामले में कई शिक्षक भी फंस सकते हैं।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में पिछले सत्र में 570 स्वेटर वितरित किए गए। शिकायत होेने के बाद पता चला कि कॉलेज में सिर्फ 270 छात्रों को ही स्वेटर वितरित किए गए, जबकि बिल 570 का भुगतान किया गया। इस साल खरीदे गए स्वेटर और पिछले साल के दामों में काफी अंतर भी मिला। पिछली बार महंगे दामों पर स्वेटर खरीदे गए। स्वेटर खरीद में स्टोर का हवाला दिया गया जबकि स्टोर में स्वेटर कभी आए ही नहीं। इतना ही नहीं जिन छात्रों को स्वेटर वितरित किए गए उनकी सूची भी कॉलेज में उपलब्ध नहीं है। सूत्रों की मानें तो शिक्षकों ने चहेतों को स्वेटर बांट दिए। कॉलेज प्रशासन ने जांच समिति बनाई थी। जांच समिति ने सारे दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। बुधवार को जांच भी पूरी हो गई। 300 स्वेटर वितरित नहीं किए गए, जांच में यह बात सामने आ गई है। अब समिति अपनी रिपोर्ट कॉलेज प्रशासन को सौंपेगी जिसके आधार पर कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें