फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स के साथ स्टेज पर थिरके ग्रांड पेरेंटस

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को ग्रांड पेरेंटस डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों के दादा और दादी भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। फिल्मी गीतों पर प्रतिभागियों ने समां बांध दिया। बड़ों के प्रति आदर से पेश आने के संदेश के साथ बच्चों ने नाटक के जरिए मनमोहा।
स्कूल परिसर में कार्यक्रम शुरू होने पर मुख्य अतिथि डॉ. संजीव गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाया। उन्होंने सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों को परिभाषित किया। कहा- परिवार भी किसी पाठशाला से कम नहीं होता। शिक्षक से पहले बच्चों को मां-बाप और दादा-दादी से संस्कार मिलते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत बच्चों ने सबसे पहले मां सरस्वती की वंदना फिर स्वागत गीत प्रस्तुत किया। फिल्मी गीतों पर कक्षा नौ के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। नाटक परिवार पहली पाठशाला के जरिए संस्कारवान बनने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा-11 के बच्चों की प्रस्तुति भी काफी सराहनीय रही। गीत ‘गल्ला गोरिया’ पर आयोजकों के साथ कई बच्चों के दादा और दादी स्टेज पर पहुंचकर खूब नाचे। शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिभागियों को पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल और पूर्व पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर सुभाष चंद्र मिनोचा, केके गर्ग, संध्या गुप्ता, नीलांश अग्रवाल, रवींद्र भट्ट, चंद्रकला मिनोचा, मीनाक्षी शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन स्टूडेंट्स इशिता गोयल और विनायक ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें