दरोगाओं के कामों का किया गया था मूल्यांकन
एसएसपी के आदेश पर एक जनवरी से 31 मार्च तक जिले भर के थानों में तैनात उप निरीक्षकों के कार्यों का मूल्यांकन और समीक्षा की गई। जिले में केवल चार उप निरीक्षकों का काम ही बेहतर पाया गया। अच्छा काम करने वाले बहेड़ी थाने में तैनात कस्बा चौकी प्रभारी सनी कुमार, देवरनियां थाने में तैनात विजय तेवतिया को दो-दो हजार, प्रेमनगर थाने में तैनात सरताज और किला थाने में तैनात रविराज को एक-एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया था।
इसके अलावा गिरफ्तारी वारंट की तामील में 45 और वसूली वारंट तामील कराने में लापरवाही पर 12 दरोगाओं के खिलाफ एसएसपी ने जांच का आदेश दिया है। एसएसपी ने गिरफ्तारी वारंट तामील कराने में 187 और वसूली वारंट में 78 उप निरीक्षकों को सचेत करते हुए भविष्य में कार्रवाई की चेतावनी जारी की है। एसएसपी ने जिन 57 सब इंस्पेक्टरों के खिलाफ जांच का आदेश दिया है, उनमें सबसे ज्यादा बारादरी और इज्जतनगर थानों में हैं।