फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: तस्करी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, 2.25 किलो गांजा बरामद; सीबीगंज में पुलिस ने छह जुआरी दबोचे

Mon, 03 Mar 2025 03:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पुलिस ने रविवार रात गश्त के दौरान दो युवकों को पकड़ा, जिनसे 2.25 किलो गांजा बरामद हुआ है उधर, सीबीगंज में पुलिस ने जुआ खेलते छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सीबीगंज में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 2.25 किलो गांजा, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात गश्त के दौरान दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ करने पर युवकों ने कबूल किया कि वे गांजा बेचने का काम करते हैं। 

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम हिकमत अली निवासी शीशगढ़ और ताहिर निवासी भोजीपुरा बताए। हिकमत अली के पास से 1.25 किलो गांजा, एक मोबाइल फोन और 300 रुपए नकद बरामद हुए, जबकि ताहिर के पास से एक किलो गांजा, मोबाइल फोन और 1,200 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और बरामद माल को सील कर दिया। आरोपियों ने कबूल किया कि वे राहगीरों को गांजा बेचते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सीबीगंज में छह जुआरी पकड़े गए 
'खाकी साथी बरेली पुलिस इन्फोलाइन' पर मिली सूचना पर पुलिस ने सीबीगंज थाना क्षेत्र में बंडिया रोड से छह लोगों को गिरफ्तार किया। ये लोग पाकड़ के पेड़ के नीचे जुआ खेल रहे थे। आरोपियों से ताश के पत्ते और 10740 रुपये नकद बरामद हुए। 

ये आरोपी पकड़े गए 
1. महेंद्रपाल पुत्र जुक्खीराम निवासी ग्राम बंडिया, थाना सीबीगंज, बरेली 
2. जीशान पुत्र गुलशेर निवासी ग्राम तिलियापुर 
3. नबीरूद्दीन पुत्र बशीरुद्दीन निवासी ग्राम तिलियापुर 
4. भूपेंद्र कुमार पुत्र रोशनलाल निवासी ट्यूलिया 
5. वीरपाल पुत्र मूलचंद्र निवासी ग्राम टयूलिया
6. नसीरूद्दीन पुत्र मोहम्मद साबिर निवासी ग्राम तिलियापुर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें