19 व 23 जून को 04067 दरभंगा-दिल्ली विशेष ट्रेन को रास्ते में 1:30 घंटे, 20 जून को 04096 आनंद विहार-अयोध्या विशेष ट्रेन को रास्ते में तीन घंटे, 24 जून को 04096 आनंद विहार-अयोध्या विशेष ट्रेन को दो घंटे, 21 जून को 04680 गुवाहटी विशेष ट्रेन को 2:30 घंटे, 20 जून को 20506 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को 30 मिनट, 24 जून को 20504 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को 30 मिनट ठहराव दिया जाएगा।
19 व 23 जून को 15211 अमृतसर जननायक एक्सप्रेस को 30 मिनट, 22 जून को 12326 गुरमुखी सुपरफास्ट को 45 मिनट, 22 व 23 जून को 15128 काशी विश्वनाथ को 45 मिनट, 23 जून को 05531 आनंद विहार विशेष ट्रेन को एक घंटे, 23 जून को 04624 वाराणसी विशेष ट्रेन को दो घंटे, 24 जून को 04028 सहरसा विशेष ट्रेन और 24 जून को 05310 मऊ विशेष ट्रेन को रास्ते में दो-दो घंटे का ठहराव दिया जाएगा।
विशेष ट्रेनें करा रहीं 16 घंटे तक इंतजार
भीषण गर्मी के बीच कई विशेष के साथ नियमित ट्रेनों की चाल भी बिगड़ी हुई है। विशेष ट्रेनें यात्रियों को 16 घंटे तक इंतजार करा रही हैं। रविवार को 04067 दरभंगा-दिल्ली एक्सप्रेस 16 घंटे, 04313 मुजफ्फरपुर-देहरादून विशेष ट्रेन 14 घंटे और 05309 मऊ-आनंद विहार विशेष ट्रेन ने यात्रियों को चार घंटे तक इंतजार कराया।
इसके अलावा 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस छह घंटे, 04095 अयोध्या-आनंद विहार विशेष ट्रेन दो घंटे, 12588 गोरखपुर-अमृतसर सुपरफास्ट दो घंटे, 12204 सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस दो घंटे, 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस एक घंटे, 15910 अवध-असम एक्सप्रेस एक घंटे, 15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस दो घंटे, 15909 असम-अवध एक्सप्रेस तीन घंटे, 14673 शहीद एक्सप्रेस दो घंटे, 15120 देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई।