फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंडल के 21 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राज्य विज्ञान शिक्षण संस्थान की ओर से बृहस्पतिवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बरेली मंडल के चारों जिलों के 133 बाल वैज्ञानिकों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा और आपदा प्रबंधन सहित सात उप-विषयों पर नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें से 21 बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी के लिए किया गया।
विज्ञापन

जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग (स्थिर मॉडल) में इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की तमन्ना और सीनियर वर्ग (क्रियाकारी मॉडल) में पीलीभीत के अंगूरी देवी विद्यालय की दीक्षा ने प्रथम स्थान हासिल किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक रामाज्ञा कुमार व जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओपी राय, उप प्रधानाचार्य कुसुमलता राजपूत, उप प्रधानाचार्य डॉ. गजराम सिंह और विष्णु इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि 21 बाल वैज्ञानिक अब राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें