फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की जरूरत है या नहीं, जांचने पहुंचे नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उपसभापति अतुल कपूर के वार्ड में स्वीकृत हुई साढ़े पांच लाख रुपये की सड़क की जरूरत जांचने के लिए नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. स्वयं मौके पर पहुंचे। लोगों ने उन्हें बताया कि सड़क 15 साल पहले बनी थी इस पर नगर आयुक्त ने सड़क निर्माण को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन

पिछले दिनों वार्ड 77 सौदागरान में ख्वाजा कुतुब से आगे शिव मंदिर के पास 75 मीटर की सीसी रोड मंजूर हुई थी। उपसभापति अतुल कपूर के वार्ड में बनने वाली इस सड़क पर करीब साढ़े पांच लाख रुपये की लागत आनी है। टेंडर स्वीकृत होने के बाद मंगलवार सुबह नगर आयुक्त अचानक ही सड़क की जरूरत जांचने के लिए पहुंच गए। क्षेत्रीय जेई अरुण कुमार को भी बुला लिया। सड़क में गड्ढे देखे तो लोगों से उसके बनने का समय पूछ लिया। लोगों ने 15 साल पहले सड़क बनने की बात कही तो उन्होंने निर्माण को मंजूरी दे दी।

सिर्फ जेई की सहमति से नहीं होगा भुगतान
नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने बताया कि निर्माण कार्यों के लिए अब सिर्फ जेई की जिम्मेदारी नहीं होगी। फाइल की मंजूरी के लिए उसमें निर्माण से पहले और बाद के फोटो लगाने होंगे। इसके अलावा जेई के साथ ही एई और एक्सईएन को भी काम की पुष्टि करनी होगी। तभी निर्माण कार्य की राशि का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें