फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता लगते ही होर्डिंग-बैनर पर चला डंडा

विज्ञापन
आचार संहिता लगते ही होर्डिंग-बैनर पर चला डंडा - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। आचार संहिता की घोषणा होते ही शहर भर में राजनीतिक होर्डिंग-बैनर एवं वॉल पेंटिंग आदि को हटाने का अभियान शुरू कर दिया गया। रविवार शाम शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चली। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. के निर्देश पर शहर भर में निगम की सात टीमों ने राजनीतिक प्रचार हटाने का काम किया। इसके अलावा पुलिस ने जगह-जगह वाहनों में भी चेकिंग की।
विज्ञापन

होर्डिंग-पोस्टर, बैनर आदि हटाने की कार्रवाई रविवार शाम कलक्ट्रेट परिसर से ही शुरू हुई। कलक्ट्रेट में कार्रवाई के बाद निगम की टीम कचहरी, स्टेशन रोड, जंक्शन, चौकी चौराहा, अयूब खां चौराहा, प्रेमनगर, किला, डीडीपुरम समेत शहर के तमाम हिस्सों में पहुंची। यूनिपोल, बिजली के पोल, दीवारों एवं निजी संपत्ति पर लगे राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर और होर्डिंग हटाए गए। यह कार्रवाई चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा होने के चलते कहीं भी किसी ने विरोध नहीं किया। इस दौरान कर कोतवाली क्षेत्र में निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना, सीओ प्रथम कुलदीप कुमार एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा पुलिस टीमों ने शहर में विभिन्न चौराहों पर वाहनों में प्रचार सामग्री एवं संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी ली।

सात टीमें अब रोज हटाएंगी होर्डिंग-बैनर
चुनाव प्रचार-प्रसार संबंधी होर्डिंग-बैनर आदि हटाने का काम अब लगातार जारी रहेगा। इसको लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने सात टीमें गठित कर दी हैं। इसके अनुसार कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना को कोतवाली, अधिशासी अभियंता संजय चैहान को बारादरी, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान को सीबी गंज, सहायक अभियंता सुशील सक्सेना को सुभाषनगर, सहायक अभियंता जल तारकेश्वर पांडेय को इज्जतनगर, कर निर्धारण अधिकारी विपिन कुलदीप को प्रेमनगर और मुख्य खाद्य निरीक्षक महेंद्र प्रताप राठौर को किला क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। इन प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने साथ में चूना और गेरू भी रखेें, ताकि दीवारों पर पार्टियों के चुनाव प्रचार को मिटवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें