1032 टीजी-2 प्रोन्नत, अवर अभियंता बने
बरेली। पॉवर कारपोरेशन ने प्रदेश भर में 1032 चयनित टीजी-2 (टैक्नीशियन ग्रेड दो) पदोन्नत कर अवर अभियंता बनाया गया है। इसमें बरेली जिला से 32 कर्मचारी पदोन्नत हुए हैं।
जेई एसोसिएशन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि पहली बार विभाग ने टीजी-2 कर्मी बड़ी संख्या में पदोन्नत किए हैं। बरेली जिला में अभिषेक, दीपेश प्रताप, सरफराज, जयपाल, नरेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार समेत 32 कर्मचारी अवर अभियंता बने हैं। उन्होंने बताया कि जल्द खाली जेई और अन्य पदों पर विभाग नियुक्तियां करेगा।