फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने बाइक रैली निकालकर दिखाई ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा ने बरेली और आंवला लोकसभा में बाइक रैली निकालकर चुनाव से पहले विपक्ष को अपनी ताकत दिखाई। बाइक रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लेकर वंदे मातरम, जय श्रीराम और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, विधायक डॉ. अरुण कुमार और महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

रैली में मेयर डॉ. उमेश गौतम ने इस बार हेलमेट पहनकर बाइक चलाई। रैली मॉडल टाउन के दशहरा मेला ग्राउंड से शुरू होकर डीडीपुरम, संजय नगर, पीलीभीत बाईपास, सौ फुटा रोड, डेलापीर, केके अस्पताल रोड, राजेंद्र नगर, शील अस्पताल, राम जानकी मंदिर से प्रेमनगर धर्मकांटा होते हुए भारत सेवा ट्रस्ट से कोहाड़ापीर, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, साहूकारा, किला रेलवे क्रासिंग होते हुए सीबीगंज पहुंची। कैंट विधानसभा की रैली रेलवे मनोरंजन सदन, पटेल चौक, नावेल्टी चौराहा, चौकी चौराहा, कालीबाड़ी, बरेली कॉलेज, सिकलापुर, साहू गोपीनाथ, मठ की चौकी, शहदाना, कांकर टोला, जगतपुर, बीसलपुर चौराहा, ग्रीन पार्क, हरूनगला, सतीपुर चौराहा, बालजती चौराहा, सिंधुनगर, ईसाईयों की पुलिया, श्यामगंज चौराहा होते हुए विकास भवन आनंद आश्रम रोड होते हुए बरेली कॉलेज गेट तक पहुंची। यहां रैली का समापन हुआ। रैली में उमेश कठेरिया, संजीव अग्रवाल, गुलशन आनंद, अधीर सक्सेना, सुधांशु सक्सेना, ज्ञान प्रकाश लोधी, देवेंद्र जोशी, सूर्यकांत मौर्य, प्रत्येश पांडेय, मनोज यादव, राजबहादुर सक्सेना समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।

सांसद ने नहीं की सुरक्षा की चिंता
बरेली। आंवला की बाइक रैली में अपनी सुरक्षा की चिंता किए बगैर सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाई। कार्यकर्ताओं में सांसद के हेलमेट न पहनने को लेकर कानाफूसी होती रही। उधर, बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल अपने आशियाना कार्यालय से बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ बाइक रैली लेकर आंवला के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बिथरी, क्यारा, आलमपुर जाफराबाद, विशारतगंज होते हुए सांसद धर्मेंद्र कश्यप के कार्यालय पहुंचे। यहां रैली का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें