फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप की मोटर खराब होने से पानी की दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नलकूप की मोटर खराब होने से डोहरा रोड पर बीडीए कॉलोनी के लोगों को पानी की दिक्कत झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। रामगंगा नगर आवासीय योजना के तहत बने सेक्टर सात में बीडीए पानी की सप्लाई करता है। कॉलोनी में सरकारी नल तक नहीं लगवाए हैं। दो दिन पूर्व नलकूप की मोटर फुंक गई थी। इसके बाद से पानी की सप्लाई बंद हो गई है। कॉलोनी में सीवर लाइन भी चोक है। बीडीए के अवर अभियंता हरीश चौधरी का कहना है कि उन्होंने नलकूप की मोटर खराब होने की सूचना ठेकेदार को दे दी थी। उसे ठीक होने में कम से कम दो से तीन दिन का वक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें