बरेली। गु़रुवार को वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे पर युवा जोड़ों ने एक दूसरे से अपने दिल का हाल कहा। स्कूल, कॉलेज से लेकर कोचिंग सेंटर्स तक पर खुमारी छायी रही। जो आमने सामने रूबरू नहीं हो सके वह सोशल मीडिया के जरिए अपने खास से दिल का हाल-ए-दिल कहा। इसके लिए लोगों ने गिफ्ट गैलरियों पर भी खरीदारी की।
प्रपोज डे सिर्फ युवा धडकनों ने ही नहीं बल्कि उनके साथ दंपत्तियों ने भी एक दूजे से अपने प्यार का इजहार किया। इंटरनेट के युग में अब प्रपोज का सिलसिला भी बदला हुआ नजर आया। मोबाइल पर सोशल मीडिया के जरिए वीडियो क्लिप पर रोमांटिक गीतों से अपने खास को प्रपोज करने के मेसेज वायरल होते रहे। किसी का खुशी तो किसी को गम हासिल हुआ। वहीं, बच्चों ने अपने माता पिता और बड़ों से भी अपने मन की बात कही।