फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि में सिंथेटिक ट्रैक बनाने का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों को अगले साल से एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रैक का तोहफा मिल जाएगा। शुक्रवार को सिंथेटिक ट्रैक का काम पूजन करके शुरू किया गया। करीब सात करोड़ की लागत से ट्रैक तैयार होगा। अगले साल से इसी ट्रैक पर एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में तीन वर्षों से एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रैक बनाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका। इसी साल एक सरकारी एजेंसी को काम सौंपा गया, लेकिन दिल्ली की एक एजेंसी कम लागत पर ट्रैैक बनाने को तैयार हो गई। अब सात करोड़ की लागत से सिंथेटिक ट्रैक तैयार होगा। शुक्रवार को एजेंसी के कुछ लोग यूनिवर्सिटी पहुंचे। क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर एके जेटली की मौजूदगी में ट्रैक का पूजन हुआ। उन्होंने बताया कि अगले सत्र में होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता इसी सिंथेटिक ट्रैक पर होगी। इस ट्रैक पर अच्छे विश्व स्तर के खिलाड़ी भी तैयार कर सकेंगे।

तीन बीएससी नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे
बरेली। नए बीएससी नर्सिंग कॉलेजों की संबद्धता को लेकर विश्वविद्यालय में कुलपति की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, कुलसचिव भी शामिल हुए। नए खुलने वाले तीन नए कॉलेजों की फाइलों को देखा गया। कॉलेजों की संबद्धता को हरी झंडी मिल गई। एमसीआई से इनको मान्यता मिल चुकी है। नए सत्र से इन कॉलेजों में प्रवेश शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें