फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए चुनाव:डा. तोमर का तिलस्म टूटेगा या बचेगा इसका फैसला होगा आज

Sat, 22 Sep 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमए के अध्यक्ष का चुनाव इस बार आमसहमति से नहीं बल्कि रविवार को मतदान से होगा। अध्यक्ष पद पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल और सर्जन डॉ. राजीव अग्रवाल के बीच सीधा मुकाबला है। डॉ. राजेश अग्रवाल ने पहले भी दो बार अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया था लेकिन बाद में नाम वापस ले लिया था। इस बार वह चुनाव मैदान में डटे हैं। डॉ. राजीव शहर के वरिष्ठ सर्जन हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2018-19 के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह पिछले वर्ष ही चुन लिए गए थे। वर्ष 2019-20 के लिए अध्यक्ष बैलेट से चुना जाना है। सचिव पद पर डॉ. विनोद पागरानी का काबिज होना तय है, क्योंकि उनके और किसी उम्मीदवार ने नामांकन ही नहीं कराया। उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. अनीता अजय, डॉ. राजकुमारी मित्तल और डॉ. राघवेंद्र मित्तल मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए भी तीन उम्मीदवार डॉ. अर्चना अग्रवाल, डॉ. हिमांशु अग्रवाल और डॉ. राजीव गोयल के बीच मुकाबला है। सेट्रल काउंसिल मेंबर के लिए डॉ. सुधांशु मोहन शुक्ला ने नामांकन कराया है। हॉस्पिटल की एडवाइजरी कमेटी में डॉ. विवेक मिश्रा का एकमात्र नामांकन है। पीआरओ के पद के लिए किसी डॉक्टर का नामांकन नहीं हुआ है। मतदान रविवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा। इसके बाद मतों की गिनती करके परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें