फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा एक्सप्रेस के कोच में आग लगते बची

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। अप जनसेवा एक्सप्रेस के कोच में रविवार सुबह एक्सल गर्म होने के कारण धुआं उठने से खलबली मच गई। कोच में धुआं भरने पर आननफानन में यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। बाद में रोजा जंक्शन पर कोच को ट्रेन से अलग किया गया। करीब डेढ़ घंटे के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

बिहार के बरौनी से अमृतसर जा रही अप 15209 जनसेवा एक्सप्रेस रविवार तड़के करीब पांच बजे रोजा पहुंचने वाली थी। इससे पहले ही एक कोच धुआं भरने लगा। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। मिहौना के बाद यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन रुकने पर सहायक पायलट पवन कुमार ने देखा कि पहिए का एक्सल गर्म होने की वजह से कोच में धुआं भर गया था। ट्रेन को पांच किमी की स्पीड से किसी तरह रोजा स्टेशन पर लाया गया। यहां कोच खाली कराने के बाद ट्रेन से अलग कर डेढ़ घंटे बाद 6:50 बजे ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

पहिए का एक्सल गर्म होने की वजह से धुआं उठा था जो कोच में भर गया था। अक्सर एक्सल गर्म होने की वजह से इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। सुरक्षा और संरक्षा को लेकर पूरी एहतियात बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रतीक श्रीवास्तव, एरिया मैनेजर रोजा जंक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें